लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

IPL 2025 पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियंश आर्य ने CSK के ख़िलाफ़ जड़ा सबसे तेज़ शतक

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ महज 39 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। यह चेन्नई के खिलाफ अब तक का सबसे तेज़ शतक है। प्रीति ज़िंटा भी जश्न में झूम उठीं।

पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियंश आर्य ने CSK के ख़िलाफ़ जड़ा सबसे तेज़ शतक मात्र 39 गेंदों में, 24 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए और IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

यह शतक CSK के खिलाफ अब तक का सबसे तेज़ शतक है और पूरे IPL इतिहास में यह छठा सबसे तेज़ है।

मैच के दौरान जैसे ही प्रियंश ने शतक पूरा किया, पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा अपनी सीट से उछलकर खड़ी हो गईं और जोरदार तालियों के साथ उनका जश्न मनाया। डगआउट में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग भी खड़े होकर ताली बजाते नज़र आए।

प्रियंश आर्य की कुछ खास बातें:

  • IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख था।
  • दिल्ली प्रीमियर लीग में एक मैच में उन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे।
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में उन्होंने दिल्ली के लिए 222 रन बनाए थे।
  • अब वह IPL में शतक लगाने वाले आठवें अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
  • प्रियंश की यह पारी न सिर्फ उनकी काबिलियत का सबूत है, बल्कि IPL में नए सितारों के उभरने की शानदार मिसाल भी है।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें

शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment