उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 13 मार्च 2025 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।
रिजल्ट कैसे चेक करें:
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- “व्यू रिजल्ट” पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड कर लें।
आगे की प्रक्रिया:
चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा, जो अंतिम चयन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सफल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पद पर नियुक्त किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची और चयन
कट-ऑफ मार्क्स:
श्रेणी | कट-ऑफ मार्क्स |
---|---|
सामान्य | 225.75926 |
ईडब्ल्यूएस | 209.26396 |
ओबीसी | 216.58607 |
एससी | 196.17614 |
एसटी | 170.03020 |
प्रशिक्षण प्रक्रिया:
चयनित उम्मीदवारों को कुल 9 महीने की संयुक्त प्रशिक्षण दी जाएगी। प्रारंभ में, एक महीने की प्रारंभिक प्रशिक्षण (JTC) सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी, इसके बाद शेष आठ महीने की प्रशिक्षण अन्य केंद्रों पर होगी।