लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

शक्ति सिंह यादव का तीखा वार बिहार में कानून बेबस, अपराध बेलगाम

शक्ति सिंह यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा, कहा, बिहार में 'गुंडाराज' है, दलित-पिछड़े निशाने पर हैं, जनता जाग चुकी है, बदलाव तय है।

राजद (RJD) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर सीधा हमला बोला है। इन्होंने कहा कि आज बिहार में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कोई आम नागरिक सुबह घर से निकलते समय अपने परिवार को यह भरोसा नहीं दिला सकता कि वह शाम को सुरक्षित लौटेगा।

इन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था निष्क्रिय हो चुकी है और सरकार अपराध की बजाय अपराधियों की जातियां गिनने में लगी है, ताकि जातिवाद की आड़ में राजनीति चमकाई जा सके। इन्होंने इसे ‘जातिवाद गुंडाराज’ करार दिया।

शक्ति सिंह यादव ने कहा, “बिहार में आज जो हो रहा है, वो गुंडाराज की सबसे खौफनाक तस्वीर है।” इन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सिर्फ शादी में काम करने से मना करने पर एक युवक को सीने में पांच गोलियां मार दी। चंडी में एक चौधरी परिवार को पीट-पीटकर मार दिया गया। सासाराम और सीतामढ़ी में राजू सिंह कुशवाहा और अजीत सिंह कुशवाहा की हत्या कर दी गई। एक नाई को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह देर से दुकान पहुंचा था। और एक पूरे परिवार को गाड़ी साइड देने की बात पर गोलियों से भून दिया जाता है।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार की सड़कों पर अब खून बह रहा है, और सरकार अपराधियों के सामने घुघुटने टेक चुकी है। इन्होंने कहा कि बिहार हत्या की गूंज से दहल चुका है और दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ता अब महज़ चार चेहरों, ललन सिंह, संजय झा, डीके बोस और विजय चौधरी के इर्द-गिर्द सिमट गई है। इन्होंने तीखे लहजे में कहा, “यह सरकार नहीं, सत्ता संरक्षित गुंडाराज है।” अंत में इन्होंने इन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब बिहार को इस गुंडाराज से मुक्ति चाहिए, क्योंकि जनता जाग चुकी है और बदलाव निश्चित है।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें

शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में OBCAWAAZ.COM के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment

Exit mobile version